03 September 2026

शांति का असली अर्थ


शांति का असली अर्थ।✨️


तन को जैसे व्यायाम चाहिए,

मन को भी अभ्यास चाहिए,

तन की शक्ति कसरत में है,🧎‍♂️🏃‍♀️

मन को ध्यान का साथ चाहिए।🧘


जब लगे कि वक़्त ही नहीं,⌚️

तभी ज़रा-सा रुक जाना,🤚

कुछ पल आँखें बंद करके,😌

खुद से खुद को मिलवाना।


ध्यान से मन में शांति आए,🙏🏻

प्रार्थना आत्मा महकाए,

पर सच्ची पूजा वही है जो

हमारे व्यवहार में नज़र आए।


अच्छा सोचो, अच्छा बोलो,🙏🏻

प्रेम के सारे दर खोलो,💕

मन को जीतो, जग जीतोगे,

नफ़रत छोड़ो, प्यार ही घोलो।💞


जो ब्रह्मांड में भेजोगे तुम,

वही लौटकर आएगा,

प्रेम बाँटोगे, प्रेम मिलेगा,💞

दीप जलाओ, जगमगाएगा।✨️


हाथ जुड़ें तो प्रार्थना हो,🙏🏻

दिल में सबके प्यार हो,💕

तन स्वस्थ हो, मन शांत रहे

बस इतना सुंदर संसार हो।👌🏼🙏🏻


© Sukanya Yogesh (2026)


All rights reserved.

No part of this poetry may be reproduced, distributed, or transmitted in any form or by any means, including photocopying, recording, or other electronic or mechanical methods, without the prior written permission of the author, except in the case of brief quotations used in reviews, articles, or academic work, with proper attribution.


No comments: